उधार का पैसा मांगना पड़ा महंगा हुआ जमकर मारपीट,

उधार का पैसा मांगना पड़ा महंगा हुआ जमकर मारपीट,

  गाजीपुर कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा मार्ग पर सुकहा गावं स्थित एक रेस्टोरेंट पर रविवार की देर शाम पैसा मांगने को लेकर जमकर विवाद हुआ । इस विवाद में एक युवक चाकू लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया । इस मारपीट में दो लोग लाठी-डंडे से सिर में गंभीर चोट लगने से घायल है । कासिमाबाद समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों के इलाज के दौरान स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया । पुलिस ने दोनों पक्षों के तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

कोतवाली थाना क्षेत्र के सहाबलपुर गांव निवासी महोबी बिंद सुकहा गांव निवासी रेस्टोरेंट संचालक साबित अली को दो वर्ष पूर्व एक लाख रुपए उधार दिया था । उस पैसे में साबित अली लगभग सत्तर हजार रुपए वापस कर चुका है । शेष पैसे दो माह के अंदर देना था ।लेकिन नहीं दे पाया । महोबी बिंद रविवार की शाम 6 बजे साबित अली के रेस्टोरेंट पर पहुंचकर अपना पैसा मांगने लगा। पैसे को लेकर दोनों लोगों में तू तू मैं मैं होने लगा । इसके बाद मामला मारपीट में बदल गया । महोबी बिंद से झगड़ा होता देखकर सहाबलपुर गांव के दो लड़के आकर दोनों पक्षों से बीच बचाव करने लगे । इसी बीच आरोप है कि साबित अली दुकान से चाकू लेकर आया और अपने बचाव में चाकू चमकाने लगा । इसी बीच चाकू लगने से पिंटू बिंद उम्र 27 वर्ष के बाएं गाल पर लग गया । जिससे पिंटू बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह से लाठी-डंडों की मारपीट में भुल्लन बिंद 22 वर्ष का भी सिर फट गया । इस मारपीट में दूसरा पक्ष साबित अली का भी सिर फट गया है । सभी को गंभीर चोटें आयी हैं । दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है । इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । मेडिकल में अगर चाकू से घायल होना रिपोर्ट आएगी तो धारा बढ़ जाएगी ।