नोएडा में भू-माफियाओं द्वारा महर्षि संस्था की जमीन पर कब्जे का असफल प्रयास
नोएडा। महर्षि आश्रम, महर्षि नगर, नोएडा, जिला गौतमबुद्ध नगर की भूमि पर भू-माफियाओं के द्वारा 30 अप्रैल को जेसीबी मशीन के द्वारा बाउंड्री को तोड़कर भूमि के कब्जे का प्रयास किया गया। परन्तु महर्षि आश्रम, महर्षि नगर के प्रबन्धन की सतर्कता के कारण एवं पुलिस प्रशासन के अविलम्ब सहयोग से इस प्रयास को असफल कर दिया गया।
वर्तमान में नोएडा में धार्मिक एवं चेरिटेबल संस्थाओं की जमीनों पर भू-माफियाओं की टेढ़ी नजर पड़ चुकी हैं। जेसीबी मशीन लेकर बाउंड्री को तोड़कर कब्जा करने का प्रयास करना यह दर्शाता है कि भू-मॉफियाओं के हौसले कितने बुलन्द है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित कराना अनिवार्य है कि धार्मिक एवं चेरिटेबल संस्थाओं की भूमि पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा न होने पाये। इस पर अविलम्ब ध्यान देने की आवश्यकता है।


