वेद प्रकाश द्विवेदी भारतीय गौसेवा परिषद में सदस्य बने

वेद प्रकाश द्विवेदी भारतीय गौसेवा परिषद में सदस्य बने

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लखनऊ में सौंपा मनोनयन पत्र 

लखनऊ। युवा लोकसेवी वेद प्रकाश द्विवेदी को भारतीय गौसेवा परिषद का सदस्य बनाया गया है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने उन्हें राजधानी लखनऊ में मनोनयन पत्र सौंपा। कल्कि सेना प्रमुख विंग कमांडर (से.नि.) पुष्कल द्विवेदी तथा भारतीय शिक्षा अनुसंधान परिषद के सचिव गौरव पाण्डेय समेत कई गण्यमान व्यक्ति इस मौके पर उपस्थित रहे।

भाग्योदय फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम महेश मिश्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री वेद प्रकाश द्विवेदी गौसेवा के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने श्री द्विवेदी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वह गौ-संरक्षण, गौहत्या रोकथाम, अवैध गौ-तस्करी पर नियंत्रण के अलावा गौशालाओं की वर्तमान स्थिति को सुधारने की दिशा में सक्रियता से प्रयास करेंगे तथा उनके नेतृत्व में राज्य में गौसेवा को एक अभिनव दिशा मिलेगी। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने आशा व्यक्त की कि श्री द्विवेदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गौसेवा एवं गोवंश संरक्षण के कार्यों को अधिक मजबूती मिल सकेगी तथा वह भारी संख्या में युवाशक्ति को इस राष्ट्रीय कार्य में जोड़ने का पुरुषार्थ कर सकेंगे। 

कल्कि सेना प्रमुख विंग कमांडर पुष्कल द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि गौमाता का देश के विकास के हर क्षेत्र में महत योगदान है। उन्होंने देशी गोवंश की रक्षा और उसके संरक्षण के कार्य की तुलना राष्ट्र रक्षा से की। उन्होंने श्री द्विवेदी को कल्कि सेना बल की ओर से शुभकामनाएं दीं।