सुषमा स्वराज अवॉर्ड से किया गया महिलाओं को सम्मानित
नोएडा। राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे बीजेपी के महिला मोर्चा के सुषमा स्वराज अवॉर्ड का आयोजन नोएडा महानगर बीजेपी महिला मोर्चा ने भी किया। इसमें मुख्य अतिथि नोएडा के सांसद डॉ महेश शर्मा रहे। कार्यक्रम बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुआ। अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए 17 महिलाओं को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित होने वाले महिलाओं में एडवोकेट दीपक जैन (एडवोकेट) शर्मा बबीता शर्मा (गायन), उत्कर्षिनी वशिष्ठ (स्क्रिप्ट राइटर), डॉक्टर तनवीर (स्त्री रोग विशेषज्ञ), विमलेश शर्मा (प्रधान), प्रतिभा शर्मा (आंगनवाड़ी), पूजा यादव (नर्स), वंदना किलोल (पत्रकारिता), अंजना राजगोपालन (सामाजिक कार्यकर्ता), श्रीमती प्रीति बजाज (चित्रकार), संगीता चौधरी (एथलीट), प्राची सिंह (स्केटिंग), मंजू गोपालन (टीचर), सुवर्णा भूषण (भरतनाट्यम), वैशाली गुप्ता (वास्तु शास्त्र), अनीता शर्मा (शिक्षाविद), संगीता चौधरी (प्रिंट मीडिया) को प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेहा राणा रही जोकि नोएडा की प्रभारी भी है अतिथि के रूप में नोएडा के लोकप्रिय सांसद डॉ महेश शर्मा और महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव भी उपस्थित रहे अतिथि के रूप में श्रीमती गिरजा सिंह जी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम संयोजिका डॉ दीपाली दीक्षित रही।
इस कार्यक्रम महामंत्री मधु मेहरा, शिवानी शरद, मिडिया प्रभारी नीता वाजपेई, राजश्री गुप्ता,रेनू बाला , वंदना,रेखा सिंह,मंजू शर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी रितु रेनिवाल,सोनिका अत्रि,नीलम मनी, के साथ जिले सभी पदाधिकारियों बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही। मंडल अध्यक्ष के साथ मंडल की पूरी टीम ने भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।


