राधास्वामी संगठन द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न
नोएडाः नोएडा के सेक्टर 22 स्थित जे ब्लाक के समुदाय भवन में राधास्वामी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में विभिन्न जगह से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा अपने अपने विचार रखें। इस अवसर पर जितने भी कार्यकर्ता समर्पण एवं निष्ठा भाव से कार्यकर रहे हैं और जितने भी कार्यकर्ता कार अचीवर्स बने है, उन्हे राधास्वामी संगठन की तरफ से सम्मानित किया गया तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में उन सभी कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष जी की तरफ से कार प्रदान की गई।

इस अवसर पर राधास्वामी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष अरुण शर्मा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्वी गाजियाबाद की जिला प्रभारी किरण प्रजापति, सूर्यदेव प्रजापति, सत्येन्द्र सिंह, वरुण राधव, महेन्द्र प्रजापति एवं रामपुर उत्तर प्रदेश के जिला प्रभारी जुबेर सहित संगठन के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई थी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने संगठन के कार्य व गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह संगठन एक सामाजिक संगठन है। यह समाज के सभी समुदाय के लोगों के लिए घर बनाने, किराना सामान उपलब्ध कराने, बच्चों की शिक्षा व बहन व बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करती है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि बेटी बहन की शादी में किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो व परिवार खुशी खुशी अपनी बहन बेटी की शादी संपन्न कर सके। उन्होंने कहा कि संगठन इस प्रकार के सहयोगात्मक कार्य करती रहेगी ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।


