सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नॉएडा में हुआ चिंतनशील, विवेक और स्थिर ऊर्जा उपचार पर कार्यशाला
सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नॉएडा में हुआ चिंतनशील, विवेक और स्थिर ऊर्जा उपचार पर कार्यशाला
नॉएडा: प्रख्यात रेकी मास्टर डॉ. नूतन खेर ने सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नॉएडा में "चिंतनशील विवेक और स्थिर ऊर्जा उपचार" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न चिंतनशील तकनीकों और योगिक अभ्यासों के माध्यम से चिंतनशील वकालत के लाभों और स्थिर ऊर्जा उपचार के महत्व को साझा करना था। सेमिनार में योगाचार्य डॉ. प्रदीप ने योग पर भी प्रकाश डाला और उन्होंने योग के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य और ऊर्जा स्तर को सुधारने के तरीके पर विस्तार से चर्चा की।
इस कार्यशाला में आज की जीवनशैली में युवाओं के मानसिक रोगों के प्रकार पर भी विचार किया गया, जो एक बड़ा सामाजिक मुद्दा है। सिम्बायोसिस लॉ स्कूल शिक्षकों को इस कार्यशाला में शामिल किया गया क्योंकि अध्यापक ही युवाओं में सकारात्मकता को बढ़ाने के लिए प्रेरित कर सकते है।

युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के महत्व के प्रति जागरूक करने के सन्दर्भ में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसीलिए संस्थान के निदेशक चंद्रशेखर रवेन्दले सहित सभी शिक्षकों की विशेष उपस्थित रही।
कार्यशाला में मानव जन्म की के मूल उदेश्यों सहित मानव शरीर में उपस्थित आभामंडल ऊर्जा के बारे में बिस्तार से जानकारी साझा की गयी जिसे जान कर शिक्षक अपने विधार्थियों सहित समाज में अपनी सकारात्मकता का प्रचार कर सकें।


