एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया यातायात माह का शुभारंभ 

एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया यातायात माह का शुभारंभ 

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर यातायात माह का शुरूआत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करने हेतु पंपलेट का भी वितरण किया। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि यातायात नियमों के अनदेखी करने से हर वर्ष हजारों लोगों की जान सड़क दुर्घटना में चली जाती है। बिना हेलमेट मोटरसाइकिल की सवारी जानलेवा साबित हो सकती है अतः उन्होंने अपील किया कि सभी बाइक चालक हेलमेट का प्रयोग करें जिस की दुर्घटना होने पर उन्हें कम से कम जान की रक्षा हो सके। बाइक रैली का शुभारंभ करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि यातायात कर्मी लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। एसपी कार्यालय से शुरू होकर बाइक रैली विकास भवन चौराहा सैनिक चौराहा लंका होते हुए राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। बाइक रैली का प्रतिनिधित्व एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी तथा एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ ने किया। इस मौके सिओ सिटी गौरव कुमार, आरटीओ सौम्या पांडेय यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी,बालकृष्ण मौर्य, प्रदीप कुमार,प्रमोद कुमार मनोज कुमार, अरुण राज, यशोधन त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने एनसीसी कैडेट्स को भी यातायात के प्रति जागरूक किया। पीजी कॉलेज से एनसीसी कैडेट्स ,महिला पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ हिस्सा लिया। अंत में सभी के प्रति आभार यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने ज्ञापित किया और पूरे जिले वासियों से यातायात नियम के पालन के लिए उन्होंने अपील अपील किये।