YSS फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता
नोएडा। वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव में युवा स्वयंसेवकों वंशिका भट्टाचार्य एवं मिष्टी कपूर ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान स्वयंसेवकों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें प्रोत्साहित किया तथा समाज में सेवा और सहयोग का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना तथा युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना था। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों को भोजन वितरित किया गया।

इस अवसर पर वंशिका भट्टाचार्य एवं मिष्टी कपूर ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक और भावनात्मक रहा। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर उन्हें यह महसूस हुआ कि छोटी-सी सहायता भी किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। इस पहल ने उन्हें सेवा, करुणा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को और अधिक गहराई से समझने का अवसर प्रदान किया।
वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता ने युवा स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वाईएसएस फाउंडेशन शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक उत्थान के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
इस अभियान ने यह संदेश दिया कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करे, तो जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सार्थक परिवर्तन लाया जा सकता है।


