युवाओं का बढ़ रहा है सिनेमा के प्रति रुझान, बढ़ रहा है रोजगार का अवसर - बसंत सिंह

युवाओं का बढ़ रहा है सिनेमा के प्रति रुझान, बढ़ रहा है रोजगार का अवसर - बसंत सिंह

हिंदी सिनेमा जितना भारत में पसंद किया जाता है उतना ही आसपास के देशों में भी हिंदी सिनेमा की पहुंच बन चुकी है। हिंदी सिनेमा मात्र मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि यह एक बहुत बड़ा  व्यापारिक क्षेत्र है। भारत में ही हर साल हजारों फिल्मों का निर्माण किया जाता है जिनके माध्यम से लाखों लोगों को  रोजगार मिलता है। सिनेमा में रोजगार सृजन की मुख्य कड़ी फिल्म निर्माता के तौर पर मानी जाती है। पिछले कई सालों में कई नए निर्माता  एवं  निर्देशकों ने फिल्म जगत में काम करना प्रारंभ किया है जिस वजह से नए कलाकारों को  काम करने का अवसर लगातार प्राप्त हो रहा है।  

नेपाली एवं हिंदी फिल्मों के निर्माता निर्देशक बसंत सिंह का कहना है कि उन्हें फ़िल्म जगत में काम करने से  बेहतर और कोई काम नहीं लगता। बसंत सिंह नेपाल के रहने वाले हैं और वह नेपाल भारत श्रीलंका के साथ-साथ  यूरोप  के  कई  देश में जाकर फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं।  बसंत सिंह लगातार नेपाल में रह रहे नए कलाकारों को हिंदी फिल्मों में काम करने का मौका प्रदान कर रहे हैं। इनका कहना है की फिल्में समाज में एक दूसरे को जोड़ने का काम करती हैं और लोगों के जीवन को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाती हैं।

बसंत सिंह ने बताया कि नेपाल के कलाकारों में हिंदी सिनेमा में काम करने की उत्सुकता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है  आने वाले वर्ष में बसंत सिंह की दो नई फिल्में आने वाली है जिसमें हिंदुस्तान वह नेपाल के कई कलाकारों ने काम किया है फिल्मों की शूटिंग भी भारत के साथ-साथ यूरोप और अलग-अलग देश में होने जा रही है।
 इन फिल्मों के माध्यम से नेपाल के नए युवा युक्तियों को  काम करने का एक बड़ा अवसर प्रदान होने जा रहा है।