जनजन तक पहुंचेगा अ.भा. गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान

जनजन तक पहुंचेगा अ.भा. गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान

संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले जम्मू कश्मीर के प्रदेश सलाहकार।

दिल्ली।PNI News। अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान के जम्मूकश्मीर प्रदेश सलाहकार रूपकृष्ण ककरू का राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने संस्थान के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी गौतम ऋषि से मुलकात हुई।
इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। यह बैठक जम्मूकश्मीर प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण थी। जम्मूकश्मीर में संगठन निरंतर प्रगति कर रहा है। संगठन के उद्देश्य व गौ माता को न्याय दिलाने हेतु राष्ट्रीय गौ कानून व राष्ट्रीय गौ मंत्रालय हेतु संगठन को जम्मूकश्मीर के जन जन तक पहुंचाने और लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ ही आगामी कार्यक्रम व जम्मूकश्मीर को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
गुरुजी गौतम ऋषि ने रूपकृष्ण ककरू जी को गौ माता के अंगरक्षक व शॉल से सम्मानित किया। इस मौके पर बी.पी.शुक्ला जी राष्ट्रीय वित्त व विधि सलाहकार एवं सर्फ़राज अहमद सिद्दीकी जी राष्ट्रीय संगठन व विधि सलाहकार भी मौजूद रहे।