अमृत महोत्सव: नोएडा में हुआ एक्सपोर्टर कॉन्क्लेव

अमृत महोत्सव: नोएडा में हुआ एक्सपोर्टर कॉन्क्लेव

नोएडा।PNI News। स्वतंत्रता के 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर में आजादी को अमृत महोत्सव के रूप मे एक कार्यक्रम की घोषणा की गई थी, जिसके अन्तर्गत सेक्टर 62 स्थित होटेल पार्क ऐक्सेंट मे एक निर्यातक सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन यूपी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर महेश शर्मा सांसद गौतमबुध नगर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने अपने उद्भोधन में मंत्री जी को निर्यातकों की समस्याओं से अवगत कराया, सरकार की एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो की नीतियों में संशोधन करने के लिए आह्वान किया जिससे उद्यमी उचित लाभ ले सके।

इस अवसर पर उप निदेशक उद्योग भारत सरकार डिप्टी कमिश्नर उद्योग, सयुंक्त निदेशक डीजीएफटी सहित अन्य उच्च अधिकारीयो के साथ साथ आईआईए नॉएडा के सीईसी कुलदीप गोयल चेर्मन राहुल जैन, सचिव नवीन गुप्ता, रेखा शर्मा, महेश मंडरा, साहिल कुमार, वरुण गम्भीर तथा अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।