भाजपा क्षेत्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक का हुआ जोरदार स्वागत
नोएडा।PNI News। भाजपा सोशल मीडिया टीम व आईटी टीम ने नोएडा ने जिला संयोजक शिवांश श्रीवास्तव व आईटी संयोजक मल्लिकेश्वर झा के नेतृत्व में क्षेत्रीय सह संयोजक सोशल मीडिया प्रवीण पाठक का भव्य स्वागत किया। सेक्टर 35 स्तिथ भाजपा कार्यालय पर आयोजित सोशल मीडिया व आईटी की संयुक्त कार्यशाला में समस्त सोशल मीडिया टीम व आईटी विभाग की टीम उपस्थित हुई। दीप प्रज्वलन के बाद स्वागत कार्यक्रम में संयोजक शिवांश श्रीवास्तव व आईटी के मल्लिकेश्वर झा ने अपनी पूरी टीम जिसमे जिले के सह संयोजक रचना जैन, अभिषेक कमल, सुरेंद्र बिष्ट समेत विधान सभा संयोजक प्रवीण मिश्रा व मंडल संयोजक एवम सह संयोजको का परिचय करवाया और कार्यभार लेने के 3 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सह संयोजक प्रवेदन पाठक ने समस्त टीम का मार्गदर्शन किया। उन्होने आवाहन किया के हमको विरोधियों का जवाब अपने विकास कार्यों से देना है, हमको उनके द्वारा फैलाये जा रहे किसी भी प्रकार की अफवाह को सच्चाई दिखाकर देना है और भाषा एवं मर्यादा की सीमा में रहकर देना है क्योंकि हमारी विचारधारा सबका सम्मान करना सिखाती है। इसी के साथ आगामी चुनाव में सोशल मीडिया की बूथ तक कि भूमिका पर भी चर्चा हुई, व प्रत्येक बूथ पर क्या संरचना होनी चाहिए इसपर मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर मंडल से पुनीत शर्मा, अभिषेक, पंकज त्रिपाठी, कुमार गौरव, राहल शर्मा, चेतन कपूर्वान, मनीष जमुआर, ऋषी तोमर, निष्कर्ष, गौरव जैन, पंकज पोरवाल, अमित द्विवेदी, अनुज त्रिपाठी, राज शर्मा, हर्ष, दीपक बत्रा, गौरव गौड़, सुदर्शन, अभिनव आदि उपास्थि रहे।


