ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

जेवर। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन जेवर में किया गया। स्वास्थ्य मेले में योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक रवि कुमार ने भाग लिया व जनमानस तक योग के महत्व को बताने व समझाने का प्रयास किया।

इस मेले में होम्योपैथिक के प्रचार प्रसार को बढ़ावा मिला जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीमा यादव के संयोजन व प्रयास से मेले का सफल आयोजन किया गया इस मेले में मरीजों का उपचार व संचारी रोगों से बचाव के लिए सुझाव भी दिए गए कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप को ध्यान में रखते हुए फिर से हर प्रकार की सावधानी बरतने के लिए मेले में आए मरीज व प्रत्येक जनमानस को जागरूक किया गया सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए होम्योपैथिक विभाग सार्थक कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर डा. हरशुल गौतम, डा. स्मिता जैन फार्मेसिस्ट बीएन प्रसाद वार्ड आया कमलेश आदि लोग उपस्थित रहे।