प्रतिदिन 2 रुपये में भोजन की व्यवस्था का किया गया शुभारंभ
नोएडा।PNI News। गौतम बुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में माता पिता आशीर्वाद प्रदत चलित भोजनालय ने श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास व श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा द्वारा जरूरतमंदों को प्रतिदिन 2 रुपये में भोजन की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है।

संस्था के अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव ने बताया कि आज सेक्टर 30 नोएडा के सरकारी अस्पताल के बाहर संस्था के वाहन द्वारा सांसद प्रतिनिधि संजय बाली जी व अल्पेश गर्ग ने भोजन वितरण किया।
भोजन तीन वाहनों द्वारा नोएडा में 2100 लोगों को प्रतिदिन वितरित किया जाता है व चौथी जगह सेक्टर 55 के बी ब्लॉक में भी कुछ समय पहले ही शुरुआत की गई है। आज ए ब्लॉक मार्किट में 100 पैकेट वितरित किये गए और आज कुल 2350 पैकेट कड़ी चावल के वितरित किये गए।


