दिल्ली सफाई आयोग अध्यक्ष संजय गहलोत ने पीड़ितों की समस्याओ का किया निस्तारण
दिल्ली।।PNI News दिल्ली सफाई आयोग कार्यालय पर आयोग अध्यक्ष द्वारा पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया जिसमें ज्यादातर शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित त्वरित कार्यवाही कर समाधान करने को आदेशित कर दिया गया वहाँ उपस्थित पीड़ितों ने अध्यक्ष संजय गहलोत की सजग कार्यशैली व ततपरता से कार्य को देखते हुए उनकी खूब सराहना की और ये भी बताया कि अध्यक्ष संजय गहलोत लोगो के काफी हमदर्द है और इनकी व्यवहारिकता काबिले तारीफ है और अध्यक्ष सजंय गहलोत से हम करीब पच्चीस वर्षो से जुड़े हैं और ये निरंतर सामाजिक सेवा में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं वही संजय गहलोत ने ये भी बताया कि उनके कार्यकाल में किसी भी व्यक्ति कर्मचारियों के साथ शोषण बर्दास्त नही किया जाएगा और कोई भी शिकायत उनके संज्ञान में आती हैं तो उसका तुरन्त निराकरण किया जाएगा।


