आईआईए ईकोटेक-12 द्वारा होली मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन
ग्रेटर नोएडा।PNI News। इस होली मंगल मिलन कार्यक्रम में सभी आगंतुकों के चेहरों पर आनंद और हर्षोल्लास का भाव दिखाई पड़ा। ईकोटेक-12 औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी यहाँ सपरिवार शामिल हुए और कार्यक्रम का आनंद लिया। समारोह में खान-पान के विभिन्न स्टाल लगे हुए थे। लोगों में पुरानी दिल्ली की चाट और ठंडाई का विशेष आकर्षण दिखाई पड़ा। कार्यक्रम में संगीत और नृत्य का विशेष आयोजन किया गया था जिसमें मथुरा से आई संगीत मंडली द्वारा राधा-कृष्ण की प्रसिद्ध होली को संगीत और नृत्य के माध्यम से दर्शाया गया जिससे पूरा माहौल आनंद और भक्ति के रस में डूब सा गया।

ईकोटेक-12 इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के निमंत्रण पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश पटेल, निदेशक (दिव्यांगजन), और विशेष अतिथि सुधीर कटियार, चीफ़ आर्केटेक्ट, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि समेत सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम में 100 से अधिक उद्यमियों ने उपस्थिती दर्ज कराई जिसमें विभिन्न ट्रेड एसोसिएशन जैसे आईआईए, लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
बताते चलें कि इकोटेक-12 औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाने और उनका निस्तारण कराने के लिए नरेश कुमार गुप्ता, मनीष कुमार अग्रवाल, पीके अग्रवाल, गिरीश बजाज, प्रदीप गर्ग, करन अनेजा, कुलदीप कटियार, सुनील पाराशर व क्षेत्र के अन्य कुछ उद्यमियों के द्वारा ईकोटेक-12 इंडस्ट्रीज़ की स्थापना तीन वर्ष पूर्व की स्थापना की गई थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कई वर्ष पूर्व बुनियादी ढांचे की कमी के चलते, इस क्षेत्र में उद्यमी, उद्योग लगाने से कतराते थे और असुरक्षित माहौल के कारण यहाँ काम करने के लिए श्रमिक भी नहीं आते थे। एसोसिएशन के बनने के बाद से यहाँ काफी सकारात्मक परिवर्तन आए हैं।

प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन के साथ लगातार संवाद करते हुए एसोसिएशन ने क्षेत्र में बहुत काम कराए जिनमें रोड़ का चौड़ीकरण, सीवर, स्ट्रीट लाइट, इंटरनेट फ़ाइबर लाइन, फैक्ट्रियों से कूड़ा निस्तारण, स्वच्छता, पुलिस गश्त की व्यवस्था करवाने के अलावा औद्योगिक क्षेत्र की खुली हुई सीमाओं को ऊंची फेंसिंग लगवा कर बंद करवाने, और गाड़ी से आवागमन हेतु तीन मुख्य मार्गों पर द्वार स्थापित करवाने और मुख्य द्वार के साथ सुरक्षा चौकी का निर्माण कार्य प्रमुख रहे। अब बाहर के उद्यमी भी इकोटेक-12 औद्योगिक क्षेत्र में आकर उद्योग स्थापित करना चाहते हैं। आज स्थिति यह है कि हजारों श्रमिक यहाँ प्रतिदिन काम करने आते हैं जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता, महासचिव मनीष कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पी के अग्रवाल, पदाधिकारी करन अनेजा, कुलदीप कटियार के अलावा क्षेत्र के युवा उद्यमी साहिल कुमार, सागर, नीरज सचदेवा, नितेश बंसल व श्रेय गुप्ता आदि का प्रमुख सहयोग रहा।


