आइथिंक लॉजिस्टिक्स ने अपनी वेबसाइट पर डार्क मोड को पेश किया

आइथिंक लॉजिस्टिक्स ने अपनी वेबसाइट पर डार्क मोड को पेश किया

डार्क मोड ग्राहकों को सेहत के अनेक लाभ देता है

डी2सी ब्रैंड्स के लिए एंड टु एंड मल्टिपल कुरियर ऐग्रीगेटर शिपिंग प्लैटफॉर्म, आइथिंक लॉजिस्टिक्स ने अपने नए डैशबोर्ड फीचर, ‘डार्क मोड’ को जारी किया है। डार्क मोड यूजर्स को वाइट बैकग्राउंड और डार्क बैकग्राउंड इंटरफेस के बीच शिफ्‍ट करने की सुविधा देता है। आइथिंक लॉजिस्टिक्स भारत में 26,000 से अधिक पिन कोड को अपनी सेवायें प्रदान करता है। इस कंपनी द्वारा अपने प्लैटफॉर्म पर इस अपडेट को आरम्भ किया गया है और यह प्लैटफॉर्म पर सभी ग्राहकों तथा दूसरे विजिटर्स के लिए लाइव हो चुका है।

इस नए अपडेट में न केवल नए-नए ट्रेंड्स को जारी रखा गया है, बल्कि यह यूजर्स के जीवन और सेहत को भी बेहतर बनाता है। इस अपडेट के मुख्य फायदों में से एक है इसे बेहतर ढंग से पढ़ने की क्षमता। डार्क मोड में शिफ्‍ट करके यूजर्स एमिट होने वाली लाइट को कम कर सकते हैं जिससे आँखों पर दबाव नहीं पड़ता है और स्क्रीन की ध्यान भंग करने वाली चमक कम होती है। इससे यूजर्स को अपने कार्यों पर फोकस करने में मदद मिलती है। इससे खासतौर से उन यूजर्स को लाभ होगा, जो आइथिंक डैशबोर्ड का लगातार लम्बे समय तक प्रयोग करते हैं। इसके अलावा, डार्क मोड स्वास्थ्य के कई और लाभ भी प्रदान करता है जिसमें सिरदर्द की घटना में कमी आती है और त्वचा पर नीली रोशनी का प्रभाव कम होता है। नीली रोशनी का एमिशन कम करके डार्क मोड नींद के लिए हमारे शरीर के लिए ज़रूरी नैचुरल साइन के साथ तालमेल बिठाता है और इस तरह आखिरकार यूजर्स की नींद की सामान्य क्‍वालिट गुणवत्ता में सुधार होता है। स्‍टडीज से बार-बार यह पता चला है कि अँधेरे वातावरण में सोने से अच्छी नींद आती है।  

कलर और विजुअल एलीमेंट्स बाहर निकलते हैं, जो यूजर्स के लिए स्क्रीन पर अलग-अलग एलीमेंट्स के बीच फर्क करना आसान बनाते हैं। इससे कंट्रास्ट लुक बेहतर होता है और यूजर को बेहतर अनुभव मिलता है। आइफोन का प्रयोग करने वालों के बीच फ़ोनबफ द्वारा किए गए रिसर्च से पता चला है कि डार्क मोड का प्रयोग करने वाले यूजर्स लाइट मोड पर महज 15 घंटों की तुलना में किसी कठिनाई के बगैर 20 घंटों तक विडियो प्ले कर सकते हैं। यह किसी असुविधा के बिना लम्बे समय तक डिवाइस के प्रयोग के मामले में डार्क मोड के शानदार फायदों को पेश करता है।

कंपनी अपने यूजर्स को डार्क मोड का चुनाव करने का ऑप्‍शन देकर काफी उत्‍साहित है, क्योंकि यह ज्यादा आरामदायक विजुअल एक्‍सपीरियंस देता है, आँखों पर कम दबाव पैदा करता है, डिवाइस के प्रयोग के समय को बढ़ाता है और बेहतर नींद में भी योगदान करता है। आइथिंक लॉजिस्टिक्स का मानना है कि इस अपडेट से हमारे यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा और उनकी सेहत भी अच्‍छी होगी