आईआईए ने किया "आईआईए वूमेन एंड यूथ एंटरप्रेन्योर समिट" का आयोजन
नोएडा।PNI News। सेक्टर 62 स्थित एक्सपो सेंटर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन नोएडा चैप्टर ने आईआईए वूमेन एंड यूथ एंटरप्रेन्योर समिट" का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला एवं युवा उद्यमियोंको बढ़ावा देना था। इसी संदर्भ में महिला उद्योगपति एवं नए उद्योग को लगाने के लिए बैंकों द्वारा उपलब्ध ऋण, स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम एवं पेमेंट रिकवरी के ऊपर विस्तृत चर्चा की गई। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से भारत आहूजा असिस्टेंट जनरल मैनेजर ने सभा को महिला एवं युवा उद्योगपतियों को उपलब्ध ऋण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। लगभग 100 महिला एवं युवा उद्यमियों ने इस कार्यक्रम का लाभ उठाया।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन नोएडा चैप्टर के अध्यक्ष राहुल जैन ने बैंकों द्वारा ने CGTMSE के अंतर्गत ऋण सुविधा को प्राप्त करने में उद्यमों की भी परेशानियों से अवगत कराया। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने नोएडा के उद्यमियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने का आश्वासन दिया।
सचिव नवीन गुप्ता ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन नोएडा चैप्टर का यह छोटा सा प्रयास बहुत सफल रहा और भविष्य में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन नोएडा चैप्टर ऐसे प्रयास निरंतर करता रहेगा।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से सीईसी कुलदीप गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल, केन्द्रीय कार्यालय की सदस्य श्रीमती रेखा शर्मा, सह सचिव मनीष गुप्ता, कार्यकारिणी के सदस्य श्रीमती शिखा, अंकित जैन, साहिल कुमार, मनीष, विकास वर्मा एवं पड़ोसी चैप्टरों के अध्यक्ष उपस्थित थे।


