कल्यान ज्वेलर्स के नवीनीकृत शोरूम का हुआ उदघाटन

कल्यान ज्वेलर्स के नवीनीकृत शोरूम का हुआ उदघाटन

नोएडा।PNI News। सेक्टर 18 मार्किट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष एवं नोएडा ज्वेलर्स वेलफेयर ऐसोसिएशन के महासचिव सुशील कुमार जैन द्वारा नवीनीकृत शोरूम कल्यान ज्वेलर्स सेक्टर 18 नोएडा का उदघाटन केक काटकर किया गया। इस अवसर पर कल्यान ज्वेलर्स के महा प्रबंधक मुकेश नायर, क्षेत्रीय प्रवंधक बालासुव्रमणियम, शो रूम मैनेजर दिलीष , अविनास सोनी एवं सभी कर्मचारियो के साथ किया गया। केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर कल्यान ज्वेलर्स शो रूम पर ज्वेलरी की बिक्री की शुरूआत धूम धाम से की गयी।

इस अवसर पर बोलते हुये सुशील कुमार जैन, अध्यक्ष, सेक्टर 18 मार्किट ऐसोसिएशन नोएडा एवं महासचिव नोएडा ज्वेलर्स वेलफेयर ऐसोसिएशन ने कहा की कल्यान ज्वेलर्स के भारत मे अग्रणी ज्वेलरी रिटेल चैन है इनके लगभग 154 शोरूम पूरे भारतवर्ष मे फैले है। लगभग सभी शहरो मे शो रूम है और कल्यान ज्वेलर्स स्वर्ण आभूषण चांदी के आभूषण, हीरे मीती जड़ित आभूषण आदि के लिये प्रसिद्ध है एवं यहाॅ पर नये नये डिजाइन के आभूषण बड़ी मात्रा मे उपलव्ध होते है।

कल्यान ज्वेलर्स ने सेक्टर 18 मे अपने शो रूम को दोबारा से सुसज्जित कर नया रूप दिया है एवं सभी तरहाॅ के आभूषणो की नयी रेंज बड़ी संख्या में लाकर ग्राहको के लिये आकर्षक डिजाइन एवं डिस्काउन्ट आफर्स के साथ उपलव्थ कराये है।
सुशील कुमार जैन ने कल्यान ज्वेलर्स को शुभकामनाए प्रेषित करते हुये कहा कि आने वाले समय मे खुब प्रगति करे एवं आभूषण बिक्री मे नये कीर्तिमान स्थापित करे एवं शुभकामनाओ के साथ सभी का धन्यवाद किया।