दिनेश इन्सां ने रक्त डोनेट कर निभाया मानवता का फर्ज

दिनेश इन्सां ने रक्त डोनेट कर निभाया मानवता का फर्ज

नोएडा।PNI News। संत डा. गुरमीत राम रहीम सिहं इन्सां के पावन वचनों पर चलते हुए पलवल निवासी 4 वर्षीय बच्ची जानवी के लिए यथार्थ अस्पताल सेक्टर 110 में सच कहूँ से प्रेमी दिनेश इन्सां ने अपना O पॉजिटिव प्लेटलेट (रक्त) डोनेट कर मानवता का फर्ज अदा किया।
पलवल निवासी सुन्दर की बेटी जानवी कई दिनों से नोएड़ा स्थित यथार्थ अस्पताल सेक्टर 110 में भर्ती है जिसके लिए O पॉजिटिव ब्लड़ की आवश्यकता थी । पीडित परिजन कही से व्यवस्था नही कर सके तो उन्होने नोएड़ा के डेरा प्रेमियों से सम्पर्क किया। इस पर प्रेमी दिनेश इन्सां ने अस्पताल जाकर प्लेटलेट डोनेट किया।