महादेव अपार्टमेंट निवासियों ने किया 1000 फुट लंबे तिरंगे का स्वागत
नोएडा। सेक्टर 73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में 1000 फुट लंबे तिरंगे का स्वागत किया गया। नोएडा की सामाजिक संस्था नव ऊर्जा संस्था द्वारा हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकाली जाती है।

नवऊर्जा संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को नोएडा स्टेडियम से धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
कई दिनों से भव्य यात्रा के आयोजन में लगे नव ऊर्जा युवा संस्था के साथियों ने आज कर्नाटक से 1000 फीट लम्बे और 12 फ़ीट चौड़े तिरंगे को मंगवा लिया था। जिसके दर्शन के लिए शहर के तमाम लोग उत्सुक थे। राष्ट्रीय ध्वज दिल्ली एयरपोर्ट से सीधा नोएडा पंहुचा जहा पर महादेव अपार्टमेंट के लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को खोल कर बड़े धूमधाम से स्वागत किया।

इस दौरान इस मौके पर महादेव अपार्टमेंट से रंजीत तोमर, हिमांशु सिंह, कृष्णा साह गुप्ता, रंजीत कुमार झा, मुकेश शर्मा, राजू विश्वास, उदयवीर सिंह, गौरव शर्मा, सुरेश कुमार सहित महादेव अपार्टमेंट के निवासीयो के साथ यात्रा के आयोजक पुष्कर शर्मा, सोनू यादव, संदीप पाठक के अलावा कई युवा साथी मौजूद रहे।


