एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करते हुए चल रहे कार्यों को रोका गया

एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करते हुए चल रहे कार्यों को रोका गया

नोएडा।PNI News। जनपद गौतम बुद्ध नगर में अवैध तरीके से सरकार को करीब 3000 करोड़ का चूना लगाकर आवंटित किए गए फार्म हाउस में उच्च न्यायालय इलाहाबाद हाईकोर्ट के यथा स्थिति होने के बावजूद भी एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करते हुए चल रहे कार्यों को रोका गया। नोएडा के किसानों को 5% एवं 10% की भूमि प्राधिकरण के पास नहीं है और इतने बड़े फार्म हाउस काट दिए गए हैं। इन सब के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले शुरुआत की जाएगी आज सभी काम को रोक दिया गया है।

एडिशनल डीसीपी रणविजय, इंस्पेक्टर, एसीपी आदि पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद कह दिया गया है कि किसी भी फार्म हाउस पर कोई कार्य न किया जाए पहले किसानों को 5% एवं 10% आवासीय भूखंड आबादी निस्तारण 64% अतिरिक्त प्रतिकार एवं किसान कोटे के प्लॉट दिए जाएं नहीं दिए गए तो आंदोलन की तैयारी की जा रही है जिसकी जिम्मेवारी प्राधिकरण एवं शासन प्रशासन की होगी।