द्वितीय फाल्गुन महोत्सव का भव्य होगा आयोजन

द्वितीय फाल्गुन महोत्सव का भव्य होगा आयोजन

नोएडा।PNI News। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम सेवक परिवार नोएडा द्वारा द्वितीय फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन का कार्यक्रम 6 मार्च शनिवार शाम 5:00 बजे से प्रभु इच्छा तक रखा गया है इस कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन भवन सेक्टर 33 नोएडा में किया जाएगा।
फागुन महोत्सव में शीतल पांडे दिल्ली व सोनू सिंगला हरियाणा से अपने भजनों के माध्यम से प्रस्तुति देंगे। श्री श्याम सेवा परिवार के प्रवक्ता विकास जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महा उत्सव में सर्वप्रथम निशान यात्रा व कलश यात्रा का कार्यक्रम होगा l उसके बाद बाबा को कोलकाता के सिंगार के द्वारा सजाया जाएगा ,पूजन के बाद आए हुए आमंत्रित कलाकार अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में वृंदावन से आए कलाकार फूलों की होली से फाल्गुन का स्वागत करेंगे। राधा रसोई, छप्पन भोग, मेहंदी विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर बाबा स्वयं उपस्थित रहेंगे ll