छिपी हुई प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और उनके चौमुखी विकास के लिए समर्पित है एसएससीए

छिपी हुई प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और उनके चौमुखी विकास के लिए समर्पित है एसएससीए

नोएडा।PNI News। बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए और उनके चौमुखी विकास एवं उत्थान के लिए सोसाइटी पिछले 8 साल से लगातार नोएडा शहर में कार्य कर रही है। एसएससीए हर महीने नोएडा स्टेडियम में मंथली संडे मैराथन और प्रत्येक 3 महीने के अंतराल पर खेलकूद, कला और भारतीय संस्कृति से जुड़ी प्रतियोगिताएओ का आयोजन करती है। संस्था के द्वारा सेक्टर 31, निठारी गांव के न्यू बरात घर में एक लाइब्रेरी का भी संचालन किया जाता है जिसमें कि रोजाना 80 से 90 बच्चे निशुल्क पढ़ने आते हैं।

सोसाइटी के इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए 2 नवंबर 2021 को हमारी नव निर्वाचित एवं ऊर्जावान कार्यकारिणी समिति सुभाष अग्रवाल अध्यक्ष, अशोक सैनी उपाध्यक्ष, दिनेश भारद्वाज सचिव, श्रीमती अलका भट्ट कैसियर, एवं श्रीमती संतोष शर्मा सह सचिव की शपथ ग्रहण समारोह एवं दिवाली मिलन प्रोग्राम के साथ बच्चों के द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।

इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि नोएडा के एडीसीपी कुमार रणविजय सिंह भी उपस्थित रहे जिन्होंने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर और भी ऊर्जावान बना दिया। इस मौके पर नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव, लायंस क्लब से विनय सिसोदिया, इनरव्हील क्लब से अनुराधा भाटिया, एनजेयूएस से पुष्कर शर्मा एवं सुषमा अबाना, मदरहुड क्लब से एकता सहगल एवं इला, आर के शर्मा एवं के पी सिंह भी उपस्थित थे।
एसएससी की पूर्व कन्वीनर श्रीमती चौधरी, पूर्व अध्यक्षा श्रीमती विमलेश शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष त्यागराजन पूर्व कैसियर श्री कुच्छल साहब श्रीमती कंचन श्रीवास्तव एवं श्वेता त्यागी, श्रीमती सुनीता खटाना ने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।