संजय गोयल ने आरडब्लूए-19 को दिए 10 स्ट्रीमिंग मशीन

संजय गोयल ने आरडब्लूए-19 को दिए 10 स्ट्रीमिंग मशीन

नोएडा।PNI News। वरिष्ठ समाजसेवी व अग्रवाल मित्र मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार गोयल कोरोना महामारी से लड़ाई में शहर वासियों के साथ खड़े हैं। इसी के चलते उन्होंने सेक्टर 19 आरडब्लूए द्वारा स्थापित कोविड आइसोलेशन कैंप में गुरुवार को 10 स्ट्रीम वैपोराइजर मशीन एवं सेक्टर 12 स्थित सूर्या संस्थान में संचालित एल-1 कोविड सेंटर में 5 बेड दान दिए।

इस अवसर पर समाज सेवी संजय गोयल ने कहा कि हम सबको अपनी स्थिति के अनुसार इस संकट की घड़ी में एक दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए। संजय गोयल इस कैंप में पहले भी ऑक्सीजन सिलेंडर दे चुके हैं। इस दौरान उनके साथ उनके सुपुत्र तुषार गोयल भी थे। वही स्ट्रीमिंग वेपराइजर देने पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ने उनका आभार प्रकट किया।