सैदपुर ने मतदान में सबको पछाड़ा ,जाने कहां कितना पड़ा मत

सैदपुर ने मतदान में सबको पछाड़ा ,जाने कहां कितना पड़ा मत

गाजीपुर तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासद पदों के चुनाव मतदान में सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक के मतदान में बीच-बीच में कम मतदान प्रक्रिया देखने को मिला। कारण मतदान शुरू होने से पहले ही बारिश होने लगी जिससे मतदान का क्रम प्रभावित रहा सुबह 7 बजे से 9:00 बजे तब 7.79% , 9:00 से 11:00 तक 21.03% , 11:00 से 1:00 बजे तक 34 . 13 प्रतिशत 1:00 बजे से 3:00 बजे तक 44.52 प्रतिशत 3:00 से 5:00 तक 53 .38 प्रतिशत 

मतदान संपन्न हुआ। मतदान के क्रम में नगर पालिका गाजीपुर 45.12 प्रतिशत, नगर पालिका मोहम्मदाबाद 59.32 प्रतिशत, नगरपालिका जमानिया 53 . 67 प्रतिशत, नगर पंचायत सैदपुर 64.51 प्रतिशत, नगर पंचायत सादात 60. 34 प्रतिशत, बहादुरगंज 63. 57 प्रतिशत, जंगीपुर नगर पंचायत में 62. 39 प्रतिशत, नगर पंचायत दिलदारनगर में 55.4 प्रतिशत मतदान हुआ।मतदान की गति में सैदपुर में सबसे ज्यादा 64 .51 प्रतिशत मतदान, नगर पालिका गाजीपुर में सबसे कम 45 प्रतिशत मतदान हुआ,

मतदान के बीच जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह नगर पंचायत क्षेत्र और नगर पालिका में मतदान की पहलुओं को बारीकी से देखते हुए नजर आए बहादुरगंज मोहम्मदाबाद सादात गाजीपुर नगर पालिका में पहुंचे जिलाधिकारी और एसपी ने मतदाताओं का पहचान पत्र भी बड़ी बारीकी से देखा।