मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों की बेनामी संपत्ति कुर्क

ग़ाज़ीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी की मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही है शासन प्रशासन जहां इंगित कर अवैध तरीके से अर्जित भूमि को कुर्क करने में लगा हुआ है वही आज जिला प्रशासन ने एक बार फिर माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस प्रशासन ने मुख्तार की करोड़ों की बेनामी सम्पत्ति कुर्क की है। आज कुर्क की गई मुख्तार अंसारी की जमीन की अनुमानित कीमत 5.10 करोड़ बताई जा रही है। जो कि मुख्तार के सालो शरजील रजा,अनवर शहजाद के नाम से है। क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला ने बताया कि आईएस 191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर गैंगस्टर के तहत कुर्की की कार्यवाही आज की गई है। मुख्तार अंसारी की सदर कोतवाली क्षेत्र के बबेड़ी गांव स्थित बेनामी संपत्ति कुर्क गई है, जो कि माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के सालों के नाम पर दर्ज है। बबेड़ी गांव स्थित गाटा संख्या 446 रखवा 0.3134 हे0 जमीन आज जिला प्रशासन के आला अफसरों की मौजूदगी में कुर्क की गई जिसकी बाजार कीमत 5 करोड़ 10लाख रुपए बताई जा रही है इस कार्यवाही से माफिया मुख्तार अंसारी से संबंधित लोगों के पसीने छूट रहे हैं