अभिनेता अरबाज़ ख़ान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को किया सम्मानित
सामाजिक विकास और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में पिछले 9 वर्षों से लगातार कार्य कर रहे चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिल्ली स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रसिद्ध अभिनेता व फ़िल्म निर्माता अरबाज खान के हाथों प्रदान किया गया, जहाँ उनके कार्यों की सराहना की गई।
चैलेंजर्स ग्रुप पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा वंचित वर्गों तक शिक्षा पहुंचाने, युवाओं को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात चैलेंजर्स ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा ने कहा, यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि चैलेंजर्स ग्रुप की पूरी टीम के समर्पण और मेहनत का परिणाम है। हम आगे भी समाज के वंचित वर्गों के लिए शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहेंगे। चैलेंजर्स ग्रुप भविष्य में भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी सेवाएं पहुंचाने और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।


