विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रकों मे हुआ जोरदार टक्कर, एक की हालत गंभीर
गाजीपुर बिरनो -थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर नहर के पास भोर में आमने सामने दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें गंभीर रूप से गोरखपुर के तरफ से आ रहा ट्रक चालक गंभीर रूप से से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार टिंकू गुप्ता ट्रक पर फॉर्च्यून तेल लादकर गोरखपुर से गाजीपुर की तरफ जा रहा था तभी तङके सुबह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें ड्राइवर टिंकू गुप्ता कप्तानगंज जनपद कुशीनगर गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों की मदद से 108 नंबर एंबुलेंस के द्वारा घायल ड्राइवर टिंकू गुप्ता को जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष केपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर लगे हुए जाम को हटाया जिससे आवागमन संचालित हुआ।
स्थानीय लोगो ने बताया कि फोर लेन पर चल रहे कार्य के लिए एक लेन को बंद किया गया था जिससे एक लेन पर चल रहे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है।


