वन नेशन - मैनी ट्रेडिशन पर आधारित वार्षिक महोत्सव नव्या 2K23 का हुआ आयोजन
नोएडा: सेक्टर 62 स्थित सत्यम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में थीम “वन नेशन - मैनी ट्रेडिशन”पर आधारित वार्षिक महोत्सव "नव्या 2 k 23 " का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में डॉ. नीतू चावला, प्रिंसिपल रक्कव गर्ल्स कॉलेज, मिनाक्षी ज़राबी ,प्रिंसिपल, अस्स्पाम स्कॉटिश हाई स्कूल, सुप्रीति चौहान, प्रिंसिपल DPS, गौतम बुध नगर, मौशमी बनर्जी, प्रिंसिपल मोहन इंटरनेशनल स्कूल, दीपा भट्ट, प्रिंसिपल नॉएडा एजुकेशन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्मिता मिश्रा, प्रिंसिपल कार्ल हूबर स्कूल, नेहा सेठ, हेड मिस्ट्रेस, स्पर्श ग्लोबल स्कूल ग्रेटर नॉएडा शामिल थे !

कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरपर्सन स्नेह सिंह एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फ्यूजन डांस, फ़ोक डांस, सोलो सिंगिंग, नुक्कड़ नाटक आदि था !
विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार भी दिए गए। डॉ बिनीता अग्रवाल प्रिंसिपल ,सत्यम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने सभी प्रतिभागियों के परफॉरमेंस को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी।
कार्यक्रम का समापन नेहा अग्रवाल, एचओडी सत्यम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन द्वारा धन्यवाद् ज्ञापन के साथ हुआ।


