विशाल गोवर्धन पूजा महोत्सव 9 नवंबर को

नोएडा : द्बापर युग में देवताओं के राजा इन्द्र के अभिमान को तोड़ने के लिए सात दिन तक अपनी छोटी उंगली पर धारण किये गये श्री गिरिराज जी आज भी लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है। दीपावली से अगले दिन यह हुआ था उसी की परम्परा अनुसार पूरे विश्व में गोवर्धन पूजा की जाती है। भारतीय पर्व आयोजन समिति, नोएडा पिछले 26 वर्षों से बड़ी धूमधाम से इस कार्यक्रम का आयोजन करती है।

भारतीय पर्व आयोजन समिति के संरक्षक सुधीर कुमार मित्तल ने बताया कि इस बार 9 नवंबर 26 दिन सोमवार को सायं 5 बजे से वैडिंग विला, सैक्टर 51, नोएडा में विशाल गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में पारम्परिक पूजा के साथ राजू प्रिंस एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। भगवान को अन्नकूट एवं छप्पन भोग प्रसाद अर्पण करके भक्तों में वितरित किया जाएगा।

सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक विपिन अग्रवाल ने बताया कि  बताया कि मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद डाक्टर महेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि नवाब सिंह नागर तथा श्रीमती विमला बाथम रहेंगे। मुख्य यजमान मुकेश गुप्ता (के.बी.मार्ट) होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था संरक्षक सुधीर कुमार मित्तल, अध्यक्ष ओ. पी. गोयल, महासचिव डी. के. सिंहल, उपाध्यक्ष डी. के. मितल तथा जे.एम.गुप्ता का विशेष योगदान है I

विपिन अग्रवाल, 
(सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक विपिन अग्रवाल ने बताया कि 
भारतीय पर्व आयोजन समिति।