बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद अफजाल अंसारी

बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद अफजाल अंसारी

गाज़ीपुर । गंगा उफान पर हैं ऐसे में गाज़ीपुर की सभी सात तहसीलों में से पाँच तहसीलें क्रमशः सैदपुर, सदर, ज़मानियाँ, सेवराई और मोहम्दाबाद गंगा में आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं, ऐसे में सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने अपने क्षेत्र के सैदपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, और सैदपुर नगर में सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता रहे बुज़ुर्फ़ गायत्री प्रसाद के अंतिम संस्कार में सैदपुर गंगा घाट पर पहुंचकर उनके परिजनों को अपनी शोक संवेदना अर्पित की। बीएसपी सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने अपनी लोकसभा गाज़ीपुर के सैदपुर तहसील के ग्राम तेतारपुर, गौरहट, खरोना, पटना, कुसही, हथौड़ा, सिधोना, भुजारी आदि बाढ़ ग्रस्त गांवों का भ्रमण किया और स्थानीय लोगों का हाल जाना। आपको बताते चलें कि गाज़ीपुर में उम्मीद से कम वर्षावृष्टि के बावजूद गंगा में पानी खतरे के निशान 63.105 मीटर के काफी ऊपर बह रहा है, जिससे जनपद में गंगा के तटवर्तीय और निचले इलाकों में पानी भर गया है। साथ जनपद में गंगा की सहायक नदियां भी तवर्टियो को डरा रही हैं। सांसद ने बताया है कि कम वर्षा के चलते जहां जनपद के किसान सूखे की मार झेल रहे थे, वहीं बाढ़ की मार ने किसानों पर दोहरी मार कर दी है जिससे खेती किसानी पर ही आश्रित लोग परेशान हैं, उन्होंने पहले ही सरकार से मांग कर रखी है कि जनपद को सुखाग्रस्त घोषित कर दिया जाए। अब जिन तहसीलों में बाढ़ प्रभावित गांव हैं उन्हें चिन्हित कर जल्द से जल्द आपदा राहत के तहत सभी सरकारी सुविधाएं मुहैया कराई जाए। वहीं सांसद ने नाव हादसे के आकाशीय बिजली से एक ही परिवार के तीन लोगों की असामयिक मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए सरकारी मदद का भरोसा भी दिया है।