बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने लगाया नि:शुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने लगाया नि:शुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: विश्व स्वास्थ दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर विश्व होम्योपैथिक सप्ताह के अंतर्गत बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल  द्वारा मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ एस पी एस बक्शी एवं प्राचार्य प्रो. डॉ सी पी शर्मा के निर्देशन में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ निमेश कुमार एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय भाटी (एसो. प्रोफेसर) के नेत्रत्व मे आज 7 अप्रैल 2026 को समय : प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सामुदायिक केंद्र, सैक्टर- 36, ग्रेटर नोएडा मे एक नि:शुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मे किया गया जिसमे उच्च रक्तचाप, मोटापा और मधुमेह संबधित परामर्श, निदान , रोकथाम संबंधित सलाह और दवा वितरण के साथ साथ आवश्यकतानुसार बुनियादी जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमे 52 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस शिविर में डॉ अर्चना दुबे, डॉ रीना पारिक, अंतिम वर्ष के विद्यार्थी सृष्टी,स्वाति, त्रिशिता, सुयश,वसुन्धरा, डिमिन, वैभव,वंशिका, तरुष, युक्ति, स्पर्श ने स्वास्थ्य परीक्षण मे रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे के लिए बी एम आई की जाँच कर नि:शुल्क परामर्श एवं संवैधानिक मूल्यांकन के साथ रोकथाम संबंधी सलाह और दवा वितरण किया गया। 
अनुवर्ती कार्रवाई हेतु अगला शिविर 1 महीने बाद पुन: लगाया जायेगा। 
यह शिविर सैक्टर 36 आर डवलू ऐ के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार भाटी एवं उनके सहयोगी की ओर से लगवाया गया।

डॉ मिनाक्षी यादव ने इस अभियान के अंतर्गत उपस्थित लोगों को मोटापे से बचने और नि:शुल्क कॉउंसलिंग हेतु बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में दी जाने वाली सूविधायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी कि मोटापे से बचने के लिए दिनचर्या, खानपान, दवाइयों और सही लाइफ स्टाइल के लिए कॉउंसलिंग की जाती है।