समर्थकों ने रखी जितेंद्र सिंह के लिए पूर्वांचल मोर्चा नोएडा महानगर के अध्यक्ष पद की मांग
Fyui7
समर्थकों ने रखी जितेंद्र सिंह के लिए पूर्वांचल मोर्चा नोएडा महानगर के अध्यक्ष पद की मांग
नोएडा। समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह के लिए उनके समर्थकों ने पूर्वांचल मोर्चा के लिए अध्यक्ष पद की मांग की है।
बताते चले की जितेंद्र सिंह पिछले 30 वर्षों से नोएडा में निवास कर रहे हैं और अपने व्यवसाय के साथ साथ राजनीतिक में भी सक्रिय हैं
बात की जाए राजनीतिक पृष्ठभूमि की तो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय है और नोएडा में पिछले 10 वर्षों से भाजपा में सक्रिय हैं और जिला मंत्री पद पर भी रहे हैं इसी के साथ पूर्वांचल निवासी को भाजपा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है वही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नोएडा महानगर पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे है, प्रवासी महासंघ में लगभग पिछले 16 साल से वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत है और पूर्वांचल निवासियों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं जितेन्द्र सिंह।
उनके समर्थक पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स, ओम जय भोले युवा मंडल से कमलेश सिंह, युवा क्रांति सेवा के संस्थापक अविनाश सिंह एवं सुनील सिंह, जयप्रकाश सिंह, रवि यादव, अमन पंडित, गोपाल तोमर आदि का कहना है कि पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र सिंह ही सबसे उपयुक्त व्यक्ती है।


