शैलेश राम ने करंडा द्वितीय पर खिलाया कमल
गाजीपुर-जिला पंचायत सदस्य करंडा द्वितीय के उपचुनाव में भाजपा समर्थित शैलेश कुमार राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी समर्थित अरुण कुमार को लगभग 2595 मतों के अन्तर से पराजित किया। शैलेश कुमार राम 7250 मत पाकर विजई रहे वहीं सपा प्रत्याशी को कुल 4655 मत मिले। वहीं बसपा समर्थित रवि कुमार को मात्र 1262 प्राप्त हुआ जबकि निर्दल प्रत्याशी संतोष कुमार को कुल 109 मत मिले। कुल 414 मत अवैध रहे। मतों की गिनती सुबह 8:00 बजे प्रारंभ हुई।करण्डा ब्लॉक की मतगणना राम मूरत महिला महाविद्यालय बड़सरा में हुई. जहां चार राउंड की मतगणना के लिए 14 टेबल बनाए गए थे ।देवकली ब्लाक मुख्यालय की मतगणना तीन राउंड में संपन्न हुई।यह सीट सपा विधायक अंकित भारती के त्यागपत्र देने से रिक्त हुई थी। बता दें कि पहले यहां से अंकित भारती जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। विधानसभा का टिकट मिलने और विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद अंकित भारती ने सदस्य जिला पंचायत पद से त्यागपत्र दे दिया था। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस सीट पर अपना परचम लहराने के लिए अथक प्रयास किया था। इस प्रतिष्ठा परक चुनाव में एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत चेयरमैन सपना सिंह के पति पंकज सिंह चंचल,पूर्व मंत्री विजय मिश्रा,डा०संगीता बलवंत, दीनापुर निवासी अरविंद सिंह, सिकंदरपुर निवासी राजेश सिंह गुड्डू दिन रात लगे हुए थे।सबसे महत्वपूर्ण भूमिका इस चुनाव में एमएलसी विशाल सिंह चंचल के टीम की रही।


