हग्स लाइफ हौलिस्टिक नशा मुक्ति केन्द्र द्वारा रक्त दान शिविर पुलिस विभाग को हुआ समर्पित

हग्स लाइफ हौलिस्टिक नशा मुक्ति केन्द्र द्वारा रक्त दान शिविर पुलिस विभाग को हुआ समर्पित

ग्रैटर नोएडा। हग्स लाइफ हौलिस्टिक नशा मुक्ति केन्द्र ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 3 जुलाई को रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया जिसे "जिम्स ग्रेटर नॉएडा" ब्लड बैंक के समनवय में बीटा 2 थाने के सामने श्री दिगम्बर जैन मन्दिर में सम्पन किया गया। हग्स लाइफ होलिस्टिक के अध्यक्ष लवलिट ने बताया यह रक्त दान जो की महा दान है, इस रक्त दान शिविर को जांबाज पुलिस विभाग को समर्पित किया गया है जो जनता और देश की सुरक्षा में सदैव तत्पर हैं और साथ ही मीडिया का भी आभार  व्यक्त किया जिसके बिना सामाजिक उत्थान के प्रति जारूकता अधूरी है।

रक्त दान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में एडीसीपी अशोक पधारे जिन्होंने न केवल रक्त दान शिविर का उद्घाटन किया बल्कि आयोजन में उपस्थित सभा को रक्त दान करते रहने का महत्व बताते हुए मौजूद रक्त दाताओं का उत्साह वर्धन किया।कार्यक्रम में बीटा 2 थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने विशिष्ट अतिथि होते हुए न केवल संस्थान को और सभा को उत्कृष्ट मार्ग दर्शन दिया बल्कि आम जन के रक्त महा दान आयोजन में संरक्षक की भाँति पूर्ण योगदान देते हुए आयोजन को सफ़ल बनाया। संस्थान की मुख्य संरक्षक श्रीमती स्नेहलता ने जिम्स ग्रेटर नॉएडा का ब्लड बैंक के लिए आभार व्यक्त किया।

एडीसीपी अशोक कुमार ने मातृष्क्ति स्नेहलता को खासतौर पर अभिवादन सम्मान  दिया साथ ही संस्था अध्यक्ष लवलिट ने अंग वस्त्र पहना कर मुख्य व विशिष्ट अथिति को सम्मान दिया l बिटा 2 थानाध्यक्ष विपिन मिश्रा एवं एडीसीपी अशोक कुमार, ग्रेटर नॉएडा एवं पुलिस विभाग के  शिव कुमार ने अध्यक्ष लवलिट को शॉल औडा के न केवल उनके रक्त दान शिविर जैसे उत्कृष्ट कार्य की सराहना की बल्कि आगे भी जनहित में उनके कार्यों को सहगोग प्रदान करके सभी का उत्साहवर्धन किया। सकल जैन समाज का भी संस्थान हग्स लाइफ हौलीस्टिक ने आभार व्यक्त किया। 

आयोजन में मुख्य अतिथि एड़ीसीपी अशोक कुमार, विशिष्ट अतिथि बीटा थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा के साथ, संस्था अध्यक्ष लवलिट पीर, श्री सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष अमित जैन, स्नेहलता, आयुषी, ममता जैन, अंजु जैन, अंजलि जैन, पुष्कर नाथ, मयंक चौहान, डॉ मोनिका, डॉ निशा, डॉ दीक्षा, मीरा, डॉ मोनिष्  खान, जिम्स ब्लड बैंक इनचार्ज कल्याण भाटी, बिट्टु, सामाजिक कार्यकर्ता मोनू भाटी, राहुल नागर, मुकुल त्यागी, बीटा 2 चौकी प्रभारी श्वेता सिंह, सुश्री पिंकेश्, बीटा 2 पुलिस विभाग, व अन्य मौजूद रहे।