सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा में किया 300 बेड वाले KDSG सुपर-स्पेशियालिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन

सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा में किया 300 बेड वाले KDSG सुपर-स्पेशियालिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा। कपिल देव और सुनील कुमार गुप्ता द्वारा स्थापित यह अस्पताल, अजींक्य डीवाई पाटिल हेल्थकेयर द्वारा संचालित होगा; इसका उद्देश्य एनसीआर में किफायती, पारदर्शी और आदर्श स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) के सेक्टर 10 में 300 बेड वाले फुल स्पेक्ट्र्म टर्शरी केर प्रदान करने वाले केडीएसजी सुपर-स्पेशियालिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। यह अस्पताल नेशनल केपिटल रिजियन (NCR) में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और तेजी से विकसित हो रहे शहरी इलाकों में राज्य सरकार द्वारा उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह अस्पताल भारत की 1983 विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम के कप्तान कपिलदेव  और उद्योगपति सुनील कुमार गुप्ता द्वारा स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य है कि कोई भी मरीज आर्थिक स्थिति के कारण अच्छी स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे।

अस्पताल का संचालन अजींक्य डीवाई पाटिल हेल्थकेयर द्वारा किया जाएगा। यह संस्था इस ग्रुप का डॉ. अजींक्य डीवाई पाटिल के नेतृत्व में संचालित स्पेशियालिस्ट हेल्थकेयर विभाग है। चार दशकों के संस्थागत अनुभव, मजबूत क्लीनिकल गवर्नेंस सिस्टम और सुव्यवस्थित संचालन व्यवस्था के आधार पर यह समूह अस्पताल के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा, ताकि इसके मूल सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

पिछले दस वर्षों में ग्रेटर नोएडा  भारत के सबसे तेजी से विकसित होने वाले शहरी क्षेत्रों में शामिल हो गया है। बड़े पैमाने पर आवासीय परियोजनाएं, औद्योगिक विस्तार और बढ़ती पेशेवर आबादी के कारण यहां तेजी से विकास हुआ है। हालांकि, यहां हो रहे विकास की तुलना में इस क्षेत्र में उच्च स्तर की टर्शरी स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता उतनी तेजी से नहीं बढ़ पाई है। केडीएसजी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल इसी कमी को पूरा करने के उद्देश्य से बनाया गया है, ताकि क्षेत्र के लोगों को यहीं पर व्यापक और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

इस अवसर पर कपिल देव ने कहा, “केडीएसजी की स्थापना इस विश्वास पर आधारित है कि अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं आदर्श, सुलभ और पूरी तरह मरीज केंद्रित होनी चाहिए। ग्रेटर नोएडा को इन मूल्यो पर चले ऐसी संस्था की जरूरत थी, और आज हमें गर्व है कि हम इसे साकार कर पाए हैं।”

यह अस्पताल ग्रेटर नोएडा के सबसे आधुनिक और सभी सुविधाओं से लेस निजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक है। यहां अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, मल्टी-स्पेशियलिटी आईसीयू, पूरी तरह सुसज्जित कैथेटराइजेशन लैब, डेडिकेटेड इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर तथा रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी और न्यूक्लियर मेडिसिन से जुड़ी आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अस्पताल में कार्डियोलॉजी और कार्डियक साइंसेस, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर, पल्मोनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और पीडियाट्रिक्स सहित कई विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी।

अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था 4 प्रमुख सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर आधारित है—कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और क्रिटिकल केयर मेडिसिन। इन केंद्रों में विशेषज्ञों की  मल्टीडिसिप्लिनरी टीमें , एडवान्स्ड डायग्नोस्टिक और उपचार की तकनीकें तथा एविडन्स बेस्ड क्लीनिकल प्रोटोकॉल अपनाए जाएंगे, ताकि उपचार के परिणाम देश के प्रमुख अस्पतालों के स्तर के हों।

केडीएसजी अस्पताल 3 आधारभूत सिद्धांतों पर काम करेगा—पूरी तरह पारदर्शी बिलिंग, वास्तविक किफायती इलाज और आदर्श चिकित्सा पद्धति।

सुनील कुमार गुप्ता ने कहा, “बिलिंग और कीमतों में पूरी तरह की पारदर्शिता इस अस्पताल के डीएनए का हिस्सा है, यह अनुभव के आधार पर बाद में जोड़ा गया नियम नहीं है।”
अजींक्य डीवाई पाटिल हेल्थकेयर के चेयरमैन और संस्थापक डॉ. अजींक्य डीवाई पाटिल ने कहा, “स्वास्थ्य सेवा किसी भी समाज की सबसे मूलभूत संस्थाओं में से एक होती है। अजींक्य डीवाई पाटिल हेल्थकेयर में हम इस जिम्मेदारी को अत्यंत गंभीरता से लेते हैं, और केडीएसजी ग्रेटर नोएडा उसी सोच को केन्द्र में रखते हुए बनाया गया है।”