चैलेंजर्स ग्रुप ने उत्साह के साथ मनाई 8वीं वर्षगांठ

चैलेंजर्स ग्रुप ने उत्साह के साथ मनाई 8वीं वर्षगांठ

नोएडा - चैलेंजर्स ग्रुप ने अपनी 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम सेक्टर 21, नोएडा में अयोजित किया, जिसका शुभारंभ शहीद आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करके किया। इस अवसर पर चैलेंजर्स की पाठशाला के  छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया और संस्था के सदस्यों ने अपनी 8 वर्षों की प्रेरणादायक यात्रा को साझा किया।

चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने कहा कि हमारी 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर, हम अपने सभी समर्थकों, स्वयंसेवकों और छात्रों का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस संघर्ष की यात्रा को नोएडा सहित 8 अन्य राज्यों तक पहुंचाने में हमारा साथ दिया है। हम आगे भी समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और नए लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए तत्पर हैं।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने चैलेंजर्स ग्रुप की उपलब्धियों की प्रशंसा की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर गौरी शंकर तिवारी, धीरेन्द्र, विजय कम्बोज, विनीत, राजन, ज्योति, रामेन्द्र, ताबिश, श्वेता, हन्नी, मुकुल आदि लोग मौजूद रहे ।