चोरी के सामान व तमंचा के साथ छः गिरफ्तार

चोरी के सामान व तमंचा के साथ छः गिरफ्तार

गाजीपुर :  पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के मार्गदर्शन में दिनांक 09.10.2022 को थाना खानपुर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन व तलाश वाँछित/वारण्टी व देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. विवेक उर्फ रामकेश यादव पुत्र कविलाश यादव 2. दुर्गेश यादव पुत्र स्व0 रामजी राम 3. मुकेश कुमार पुत्र घुरभारी राम 4. जयकिशन पुत्र प्यारेलाल 5. छोटू कुमार पुत्र कल्पनाथ राम 6. अमित कुमार पुत्र मेवालाल निवासीगण तेलियानी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया जिसमे विवेक उर्फ रामकेश यादव के पास से  01 अदद तमंचा देशी .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर नाजायज व थाना खानपुर मे पंजीकृत मु0अ0सं0 197/2022 धारा 379/411 आईपीसी मे चोरी किया गया डीजल इंजन तथा थाना नन्दगंज मे पंजीकृत मु0अ0स0 196/2022 धारा 380/411 भादवि मे चोरी किया 02 अदद गैस सिलेण्डर अभियुक्तगणो के कब्जे से बरामद किया गया है। तथा तंमन्चा कारतूस बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 198/2022 धारा 3/25 आर्म्स थाना खानपुर गाजीपुर पंजीकृत किया गया है।