नोएडा के सेक्टर 55 में कुत्तों का आतंक, निवासियों में डर

नोएडा के सेक्टर 55 में कुत्तों का आतंक, निवासियों में डर

नोएडा। सेक्टर-55 स्थित बी ब्लॉक में सोमवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने एक युवक को गिराकर घायल कर दिया। आरडब्लूए के अध्यक्ष ने बताया कि किराए के मकान में रहने वाले सुशील पांडेय एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं रात 8 बजे सोसाइटी में वापस आ रहे थे तभी कुत्तों के झुंड ने उन हमला बोल दिया और उन्हें काट लिया। 

इस दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। आक्रामक कुत्तों ने उनके कपड़े फाड़ दिए। एक कुत्ते ने पैर में दांत गड़ा दिए।  शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह से बचाया।

क्या कह रहे सोसाइटी के लोग

सोसाइटी के लोगों ने कहा कि आवारा कुत्ते आए दिन आक्रामक हो रहे हैं। इसके कारण बच्चे टहलने और खेलने के लिए भी नहीं निकल रहे हैं। कुत्तों को लेकर लोगों में दहशत  है। शिकायत के बाद भी प्राधिकरण की तरफ से नामित संस्था की ओर से वहां कैचर नहीं भेजा जाता है।

प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत करने पर भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। अब हाल यह है कि ब्लॉक बी में जल्दी कोई सामान डिलीवरी करने भी नहीं आता है और यहां आने से लोग बचते हैं। 
मामले में लोगों ने प्राधिकरण की तरफ से नामित संस्था की जवाबदेही तय करने की मांग की है।