रोडवेज ने ई रिक्से में मारा टक्कर, एक युवती घायल
गाज़ीपुर - नंदगंज थाना क्षेत्र के बनगावा मोड़ के समीप बुधवार को दोपहर में रोडवेज और ई रिक्से के टक्कर में ई रिक्से पर सवार एक युवती घायल हो गयी । आसपास के लोगो ने उसे मेडिकल अस्पताल भेज दिया । सूचना पर पहुची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में किया

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मदनहीँ गांव निवासी मनोज कुमार की 15 वर्षीय पुत्री अंजली ई रिक्से पर बैठ कर नंदगंज किसी काम से आ रही थी कि बनगांवा मोड़ के समीप वाराणसी से गाजीपुर जा रही काशी डिपो की रोडवेज बस ने ई रिक्से में टक्कर मार दी जिससे उसमे बैठी अंजली को गम्भीर चोट लग गयी साथ ही ई रिक्से चालक मनोज बिंद ब निवासी धरवा भी घायल हो गया । आसपास के लोगो ने गम्भीर रूप से घायल युवती को मेडिकल अस्पताल भेज दिया । मौके पर पहुची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में करके थाने ले आयी । इस सम्बंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि घायल के परिजन के तरफ से तहरीर नही मिली है मिलने पर कार्यवाही की जाएगी ।


