वानर भोज कराकर के किया खुशी का इजहार

वानर भोज कराकर के किया खुशी का इजहार

 गाजियाबाद। परमार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आज मसूरी गंग नहर पर चित्तौड़ पुल पर शहर विधानसभा सीट पर संजीव शर्मा की जीत की खुशी का इजहार करते हुए आज वानर भोज कराया गया नए-नए व्यंजनों का आनंद हजारों वानरों  ने लिया वानरों  की स्वाद अनुसार मूंगफली, केले, बंद डबल रोटी, उबले हुए चने, भुने हुए चने, अमरूद, फ्रूटी, क्रोकरी में सजा करके  वानर भोज कराया।

इस अवसर पर परमार्थ  सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन वी के अग्रवाल ने बताया कि शहर विधानसभा पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराकर के विधायक संजीव शर्मा का परचम लहराया है हमें खुशी है कि शहर विधायक संजीव शर्मा के नेतृत्व में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान द्वारा अनेका अनेक कार्यक्रम सफल कराए जिसका परिणाम ऐतिहासिक वोटो से जीत दर्ज करना था। 

इस अवसर पर श्याम सुंदर गुप्ता, सुनील शर्मा, अखिलेश अग्रवाल, शिव कुमार शर्मा, जितेंद्र भटनागर, लोकेश सिंघल, हेमंत कैंसिल, अरविंद गुप्ता, अजय अग्रवाल, डीडी गर्ग, डीके मित्तल, प्रदीप गुप्ता, स्नेह लता सिंघल, सुनील सिसोदिया, चंदन सिंह सिंधवानी, यू एस गर्ग आदि लोगों ने वानर भोज में सहयोग किया