विश्व जनसंख्या दिवस पर एस टी एस इंटरनेशनल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

विश्व जनसंख्या दिवस पर एस टी एस इंटरनेशनल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

गाजीपुर मरदह। विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण के बारे में एस टी एस इंटरनेशनल स्कूल में गोष्ठियां आयोजित की गई। जनसंख्या नियन्त्रण के बारे में छात्र व छात्राओ को जागरूक किया गया। आपको बताते चले की एस टी एस इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राओं को जनसंख्या नियन्त्रण के बारे मे जागरूक किया गया। इस अवसर पर जागरूकता के लिए पेन्टिंग, स्पीच , स्कील ड्रामा के साथ साथ जनसंख्या नियंत्रण से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया । 

 एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या प्रतिष्ठा सिंह ने कहा की देश में बढ़ती जनसंख्या आने वाले समय में महामारी का रूप धारण करेगा क्योंकि आने वाले दिलों में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ेगी जिसका कारण सिर्फ और सिर्फ जनसंख्या ही होगा । आज के परिवेश में जिस तरह से केंद्र की सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए तमाम तरह के योजनाओं व कार्यक्रमों को चलाया है लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। अगर प्रत्येक भारतीय अपने देश के कल को मजबूत और संकल्पित होकर चलने का प्रयास करें तो वह दिन दूर नहीं जब एक बार फिर भारत सोने की चिड़िया बनने की कतार में खड़ा दिखाई देगा । इस मौके पर कक्षा 8 के छात्र आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जो मुहिम चलाई जा रही है यह आने वाले दिनों के लिए एक प्रशस्त मार्ग का शुभ संकेत है । क्योंकि जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो आने वाले कुछ वर्ष के बाद देश में लोग भुखमरी के शिकार होते हुए नजर आएंगे महंगाई अपने चरम सीमा पर हो जाएगी लोगों को खाने के लाले पड़ जाएंगे और बेरोजगारी भी अंतिम पड़ाव पर होगी जिससे देश में अकाल की स्थिति पैदा हो जाएगी तो इसलिए जनसंख्या पर नियंत्रण रखना हर एक भारतीय का परम कर्तव्य है । इसे अपने आने वाले भविष्य को सुधारने और संवारने के लिए लोगों के बीच छोटे-छोटे बिंदुओं पर चर्चा करके जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिष्ठा सिंह, व सूर्यजीत भारद्वाज , ज्योत्सना सिंह ,अमित वर्मा, अशोक यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।