जय गुरुदेव राज पब्लिक स्कूल का मना भव्य वार्षिकोत्सव

जय गुरुदेव राज पब्लिक स्कूल का मना भव्य वार्षिकोत्सव

गाजीपुर: जय गुरुदेव राज पब्लिक स्कूल डिलियां व राज इंग्लिश स्कूल मिश्र बाजार के तत्वाधान में आमघाट कॉलोनी स्थित गांधी पार्क में तीसरा वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि विधायक जय किशन साहू व सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। वार्षिक उत्सव के मौके पर मुख्य अतिथि डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा जीवन के अभिन्न अंग है लेकिन जब शिक्षा को स्वास्थ्य के साथ जोड़ दिया जाता है तो शिक्षा अशिक्षा का रूप धारण कर लेती है हम सबको अपने मन से एक धारणा बनानी चाहिए विद्यालय रोजगार नहीं है विद्यालय ज्ञान प्राप्त

करने की स्थान है विद्यालय संचालक शिक्षा प्रसारण करने में अहम योगदान करते हैं छात्र छात्राओं के द्वारा किया जाने वाला कला मंच के माध्यम से बहुत ही सराहनीय है छोटे-छोटे बच्चे अपने कला से आंखों में आंसू लाने को मजबूर कर दे रहे हैं अभिभावक के साथ-साथ विद्यालय के अध्यापक गण बहुत ही धन्यवाद के पात्र हैं जो इतनी छोटी सी उम्र में इन बच्चों को इतनी बड़ी कला का बोध करा पा रहे हैं।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से स्थापित रंगमंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देश प्रेम ,पंजाबी डांस, पापा की परी ,गरबा, भांगड़ा, मराठी नृत्य, राजस्थानी नृत्य तथा नर्सरी विंग के बच्चों द्वारा पेश नृत्य को विशेष रूप से सराहा गया।। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक जय किशन साहू ने कहा कि बच्चों को कला से सीख मिलता

है और कला के माध्यम से वह खुशहाल भी रहते हैं शिक्षा दो प्रकार की होती है औपचारिक शिक्षा और अनौपचारिक शिक्षा आज छोटे-छोटे बच्चे जिस प्रकार देश प्रेम और संस्कार जैसी नाटकों को प्रस्तुत कर रहे हैं इससे इन बच्चों को औपचारिक शिक्षा के तहत एक अनमोल ज्ञान की प्राप्ति हो रही है जिसके द्वारा जीवन जीने की शैली का भी ज्ञान होता है आज के परिवेश में कार तो हर घर में है लेकिन संस्कार दिखाई नहीं दे रहा अगर हमने कि हमें अपने मंजिल तक जाना है तो जीवन में आने वाली तमाम कठिनाइयों को हम बड़े प्यार से कदमों को आगे बढ़ाते हुए अपने मंजिल को पहुंच सकते हैं इतनी नाजुक उम्र में बच्चों के अंदर कलाकृतियों का आना सिर्फ अध्यापन की ही देन है । पूर्व राज्य मंत्री रमाशंकर राजभर ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है युवा देश का भविष्य बनकर तैयार हो इसके लिए अच्छी शिक्षा की भी बहुत जरूरी है विद्यालय के द्वारा शिक्षा प्राप्त किया जाता है लेकिन शिक्षा सर्वप्रथम मां की गोद से प्रारंभ होता है जीवन का प्रथम

पाठशाला मां से शुरू होता है इसलिए हम शिक्षा के साथ-साथ संस्कार को भी अर्जित करें व्यवसाय, व्यवस्था ,व्यवहार जीवन के अभिन्न अंग है बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार का भी बोध होना चाहिए कार्यक्रम के दौरान विधायक वीरेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया।। उन्होंने नन्हें कलाकारों की पेशकश को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आप देश के भविष्य हो, आप जो भी बनो एक बेहतर बनो इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन गणेश सिंह यादव ने वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में आए हुए सभी सम्मानित जनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसएसके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राम प्रसाद गुप्ता ,राजेंद्र यादव प्रधान, गुड्डू यादव ,रमेश यादव ,जिला पंचायत सदस्य महेश यादव ,जोगी यादव, गोपाल यादव ,सिद्धार्थ गुप्ता ,आनंद यादव ,समीर सिंह, सपा नेत्री विभा पाल, पूर्व प्रमुख चंदा यादव मौजूद रही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक रविंद्र सिंह यादव व संचालन सत्यम कुमार चौरसिया ने किया।