मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

गाजीपुर नशे की हालत में युवक पहुंचा रेलवे पटरी पर और मालगाड़ी की चपेट में आने से हुआ गंभीर रूप से घायल ट्रामा सेंटर रेफर।

मिली जानकारी के अनुसार शादियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलत नगर निवासी रमम्न यादव उम्र 52 वर्ष पुत्र स्वर्गीय महादेव यादव नशे का आदी था सोमवार की देर रात अचानक घर से निकल गया और कुछ दूरी पर ही स्थित दौलत नगर पावर हाउस के पास बने गेटमैन दक्षिण केविन के तरफ चला गया और मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिससे उसके दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल हो गए इस घटना के बाद गेटमैन की नजर पड़ी तो उन्होंने घायल युवक के परिजनों को सूचना दिया सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन घायल व्यक्ति को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।