डॉ. महेश शर्मा और सतीश गौतम समेत कई नामी चहरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में

डॉ. महेश शर्मा और सतीश गौतम समेत कई नामी चहरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के योगी मंत्रिमण्डल में शामिल होने के बाद नये अध्यक्ष को लेकर जो चर्चा शुरू हुई थी उस पर अध्यक्ष पद से स्वतंत्रदेव सिंह के इस्तीफे देने के नये प्रदेश पार्टी की रेस तेज हो गई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा लगातार दूसरी जीत का इनाम प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को देते हुए उन्हें योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री बना दिया गया। एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत पार्टी में लागू है, इसलिए तय है कि स्वतंत्र देव के स्थान पर नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। यूपी में सरकार गठन के बाद मार्च से ही दिमागी घोड़े इस दिशा में दौड़ रहे हैं कि पार्टी प्रदेश में संगठन के मुखिया का जिम्मा किस वर्ग के कार्यकर्ता को सौंपेगी।

पार्टी के भीतर ही कई तर्क हैं, मसलन 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह 2024 को ध्यान में रखते हुए ब्राह्मण को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा या विधानसभा चुनाव में बसपा से विमुख होकर भाजपा की ताकत बढ़ाने वाले दलित वर्ग को पार्टी आकर्षित करना चाहेगी। इस रेस में बीजेपी के कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं। इसमें कई नाम वह भी हैं जो योगी की पूर्व सरकार में मंत्री थे, लेकिन योगी-02 सरकार का हिस्सा नहीं बन पाये हैं।

इन नेताओं में पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कन्नौज के सांसद सरकार का खेमा एवं प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक प्रमुख दावेदार हैं।