समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मोहित यादव सम्मानित

समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मोहित यादव सम्मानित

नोएडा। जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पिछले करीब एक दशक से निरंतर कार्य कर रहे सिंगल स्टेप फाउंडेशन के संस्थापक मोहित यादव को उनके सामाजिक योगदान के लिए राजस्थान की संस्था नमो नारायण द्वारा सम्मानित किया गया।

मोहित यादव के नेतृत्व में सिंगल स्टेप फाउंडेशन लंबे समय से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, सहायता एवं विभिन्न सामाजिक कल्याण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहे बच्चों को शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

सम्मान प्राप्त करने पर मोहित यादव ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और समाजहित में कार्य करना हमारा संकल्प है। आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

मोहित यादव को मिले इस सम्मान पर सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।