स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत 

स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत 

जंगीपुर - सोनार समाज समिति जंगीपुर के तत्वाधान में राम जानकी मैरेज हाल में सम्मान समारोह और विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन।इस मौके पर स्वर्णकार समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा के जनपद में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने स्वर्णकार समाज के देवाधिदेव संत श्री नरहरि जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि आपके बीच मुझे सम्मान प्राप्त हुआ है

लेकिन आवश्यकता है कि हम सभी स्वर्णकार समाज के लोग टूट और फुट से दूर होकर एक मंच पर आए जिससे हमारे समाज का सम्मान हो सके तमाम ऐसे समाज के लोग हैं जिनके अगुवा प्रदेश में मुख्यमंत्री, मंत्री या कहे तो राजनीतिक दलों में उच्च पदों पर विराजमान है कारण सिर्फ इतना है कि हम स्वर्णकार समाज के लोग टुकड़ों में बट कर भिन्न-भिन्न संगठनों में काम कर रहे हैं जिससे हमारी संख्या गिनतियों में दिखाई देती है अगर यही हाल रहा तो आने वाले कल में हमारा समाज दूर-दूर तक कहीं दिखाई नहीं देगा समाज को हृदय मानकर साथ दे तभी विकास होगा आज जिस प्रकार सद्भावना यात्रा के अंतर्गत यह कार्यक्रम रखा गया है इसके लिए आयोजक और यहां उपस्थित आप सभी लोगों का हृदय से आभार प्रकट करता हूं हमें आशा है कि आज हम सभी स्वर्णकार समाज के लोग यह शपथ लेकर जाएंगे की हम अपने लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास करेंगे अगर ऐसा होता है तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे समाज का भाई बेटा सत्ता में अगली पंक्ति पर दिखाई देगा जिसमें हमारे समाज के साथ-साथ प्रदेश में भी हमारी एक अलग पहचान होगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय वर्मा, संतोष वर्मा, अविनाश वर्मा, पृथ्वी पाल जी, सरिता सर्राफ , प्रेमा वर्मा, जय वर्मा ,संजय वर्मा ,प्यारेलाल वर्मा, और अर्जुन सेठ सहित सैकड़ो की संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे इस कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा ने किया।