एक दिन डिफरेंटली ऐवल्ड उभरते सितारों के नाम - संस्थापक नवीनता
हरेश उपाध्याय
नयी दिल्ली: करोल बाग स्थित "डीज्वैल्स हाउस में,एक प्रेस कॉन्फ्रेंस"एक दिन डिफरेंटली ऐवल्ड उभरते बच्चों/सितारों"के नाम समर्पित कार्यक्रम के लिए आयोजित की गई।अनूठा और अपने ढंग का उक्त कार्यक्रम चंडीगढ़,सेक्टर -18 में 22 अप्रैल 2023 को टैगोर थियेटर में होना सुनिश्चित हुआ है।
निरवाना संस्था की संस्थापक नवीनता और संस्था के संरक्षक व वरिष्ठ सलाहकार प्रवीण शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि निरवाना के बैनर तले नामित "नवीनतम उड़ान"एक ऐसा मंच है कि जहां डिफरेंटली ऐवल्ड उभरते बच्चों/सितारों को उड़ान दिखाने व भरने यानी कि उनकी प्रतिभा को पहचानने व निखारने का भरपूर मौका देकर,उन्हें वो मुकाम हासिल कराने में सतत संलग्न है,जिस बुंलदी को चूमने की उनमें काबिलियत तो है,लेकिन उनको मौके मयस्सर नहीं हो पाते हैं।
प्रवीण शर्मा ने बताया कि आगामी नवीनतम उड़ान एक सफल शानदार म्यूजिकल शो होगा।एक प्रश्न के उत्तर में,उन्होंने बताया कि निरवाना संस्था पहले भी दिल्ली व एनसीआर में, ऐसे सफलतम कार्यक्रम आयोजित करा चुकी है।इस मौके पर निरवाना की संस्थापक श्रीमती नवीनता,वरिष्ठ सलाहकार व संरक्षक प्रवीण शर्मा के अतिरिक्त वरिष्ठ संरक्षक जया खन्ना, कमल गौतम, मनोज खत्री, अभिषेक सोनी, अलमास सोनी व अन्य सदस्यों ने भी प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
नवीनता ने यह भी बताया कि वह विगत सफलताओं व अनुभवों के आधार पर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि उक्त इवेंट भी सफल होगा।अंत में,निरवाना संस्था के चीफ एडवाइजर प्रवीण शर्मा ने सभी मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया व आगामी कार्यक्रम के लिए वांछित सहयोग की कामना भी की।


