अपने किए की सजा भुगत रहे हैं अंसारी बंधु,सांसद अफजाल अंसारी पर मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कसा तंज

अपने किए की सजा भुगत रहे हैं अंसारी बंधु,सांसद अफजाल अंसारी पर मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कसा तंज

बिरनो - महात्मा बुद्ध स्मृति ट्रस्ट बिरनो के सौजन्य से रविवार को किया गया कंबल वितरण इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने भगवान बुद्ध और मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत किया इस अवसर पर विधवा विकलांग असहाय सहित 551 लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर सांसद अफजाल अंसारी पर जमकर बरसे योगी के मंत्री बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान सांसद अफजाल अंसारी ने अपने ऊपर हुए कार्यवाही पर सरकार में बैठे लोगों पर संलिप्तता का आरोप लगाते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने की बात कही थी इस प्रश्न की जवाब करते ही स्वतंत्र प्रभार मंत्री दया शंकर मिश्र दयालू ने सांसद अफजाल अंसारी को कहा कि वह अपने गिरेबान में झांक कर देखें उनको उनके किए की सजा न्यायालय के द्वारा मिल रही है सत्ता किसी व्यक्ति विशेष की नहीं होती है आज उनको न्यायालय से न्याय भी मिला है और फिर उसी

पर सवाल खड़ा करना यह उनके मानसिकता को दर्शाता है । लोकसभा की तैयारी में जुट रहा इंडिया गठबंधन खुद में एकजुट दिखाई नहीं दे रहा है यह सत्ता के लोभी लोग हैं लेकिन इनका गठबंधन लोभी गठबंधन है जितने दल है उनकी उतनी बातें हैं सभी कहने को चुनाव लड़ते हैं राजनीति करते हैं लेकिन असल में सत्ता स्वार्थ और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाले यह लोग सिर्फ और सिर्फ पार्टी और परिवार का भला सोचते हैं ऐसे लोगों को जनता अब नकार चुकी है और आने वाले 2024 लोक सभा चुनाव में में एक बार फिर से भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भाजपा नेता अभिनव सिंह,कुंवर रमेश सिंह पप्पू, जितेंद्र नाथ पांडे ,शैलेश राम ,प्रवीण सिंह ,अखिलेश राय , मन्नू राजभर, आकाश राजभर ,नागेंद्र कुशवाहा, विजय नारायण चौहान ,निमेष पांडेय, राजू कुशवाहा ,जनार्दन कुशवाहा ,सुधाकर सिंह कुशवाहा, केशव सिंह ,गुड्डू गुप्ता ,सुरेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।उक्त अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुनील कुशवाहा ने आए हुए सभी सम्मानित जनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाधार दास व मंच संचालन विजय शंकर ने किया।